AAP मुखिया व पूर्व सीएम केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन किया बड़ा दावा

दिल्ली: विधानसभा चुनाव प्रचार 2025 के अंतिम दिन पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सीटों को लेकर बड़ा दावा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल ने लिखा, ”मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें – सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें – तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं”।
इससे पहले उन्होंने वीडियो जारी कर बीजेपी पर साजिश रचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, AAP ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है और बीजेपी सबसे बुरी हार की तरफ बढ़ रही है”।

AAP का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए आज प्रचार थम गया।
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने सीटों को लेकर भविष्यवाणी की है। बता दें कि लगातार दो चुनावों में AAP ने 70 में से 60 से अधिक सीटें जीती है। 2020 के चुनाव में पार्टी को 62 सीटें मिली थी। वहीं 2015 के चुनाव में आप ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2013 के चुनाव में आप ने कांग्रेस के साथ सरकार बनाई थी। आप का दावा है कि वो लगातार चौथी बार जीत दर्ज करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, ”पूरी दिल्ली से खबर आ रही है। दिल्ली वाले बीजेपी की गुंडागर्दी से बहुत गुस्से में हैं, वो ऐसी दिल्ली नहीं चाहते। पूरी दिल्ली में लोग कह रहे हैं – हम शरीफों की पार्टी को वोट देंगे, गुंडों को वोट नहीं देंगे। सर्वे वाली कुछ एजेंसीज का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के वोट इस वजह से और कम हुए है”।

Related Posts

नए तरीके से होगी पुरानी जंग, गोगोई की पारिवारिक विरासत को मिली हिमंत ने चुनौती

गुवाहाटी: असम 1990 के दशक के मध्य में उग्रवाद और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा था। उग्रवादी संगठनों के निशाने पर कांग्रेस के नेता थे। इस माहौल में हितेश्वर सैकिया…

पप्पू यादव का कंगना रनौत पर सियासी पलटवार, राहुल गांधी पर बयान से सियासी जंग शुरू 

कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उनके बयान पर विपक्षी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे व्यक्तिगत हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!