उपखण्ड भीनमाल में रविवार 23 फ़रवरी को ग्राम पंचायत बोरटा मुख्यालय पर किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन हुआ। जिसमें उपखंड अधिकारी भीनमाल ने बताया कि इन शिविरों में किसानों को अपने खेत खाते की नवीनतम जमाबंदी, आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर युक्त मोबाइल फ़ोन साथ में लाना अनिवार्य होगा। इन शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए उपखंड में संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों, पटवारियों, गिरदावरों, कनिष्ठ सहायकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की शिविर में संबंधित काउंटरों पर ड्यूटी लगाई गई है, जो आवंटित कार्यों को निर्देशानुसार सम्पादित करेंगे। एसडीओ विश्नोई ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों से इन शिविरों को सफल बनाने, अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों को शिविर स्थल तक पहुँचने और शिविरों का लाभ लेने की अपील की है। इन शिविरों में पंजीकृत किसानों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का और सुगमता से लाभ प्राप्त हो।
-रतनसिंह राजपुरोहित






