विधायक मो० ताहिर खान ने विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विकास का खींचा खाका

उन्होंने कहा कि आज हम लोग विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए खड़े हैं जो विजन 2047 का लक्ष्य हैः-मान्यवर, बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे राज्यपाल जी के अभिभाषण व बजट भाषण पर कई आम जनमानस के कई जनहित में कई ज्वलंतशील मुद्दे उठाये जो पिछले तीन वर्षों से लगातार एवं लघु कुटीर उद्योग बजट के भी गम्भीर मुद्दे उठाये जो निम्नवत हैं–1-धम्मौर, अलीगंज एवं मिठने घाट एवं वल्लीपुर, बघौना देहली होती हुए प्रभातनगर जो अयोध्या सहित कई जिलों को जोड़ती है और हमारी विधान सभा को भी जोड़ती हुई जाती है जिस पर लाखों की तादाद में लोगों का आवागमन है जो अति क्षीण अवस्था में है, बड़े-बड़े गड्ढे हैं, 7.00 मीटर विशेष मरम्मत के साथ चौड़ी होना अतिआवश्यक है। जिससे आम जनमानस का जनहित में भला हो सके और वह मुख्यधारा से जुड़ सकें।2-अलीगंज कुड़वार मार्ग जो 12.00 किमी0 है जिसको कई बार सदन में उठाया इस मार्ग का भी चौड़ीकरण 7.00 मीटर होना अत्यंत आवश्यक है। इस मार्ग पर अधिक लोड है। इसी मार्ग के आगे कुड़वार से नौगवां पुल तक विशेष मरम्मत करते हुए 7.00 मीटर चौड़ा कर दिया जाये। यह मार्ग सीधे अयोध्या जिले को पूरी तरीके से जोड़ देगा।3-इसी प्रकार बल्दीराय ब्लाक में जो तहसील व सी०एच०सी० व ब्लाक व थाने को जाने वाली एक मात्र मुख्यमार्ग है जो अति जर्जर अवस्था में है है इसका भी 7.00 मी०चौड़ा होना आवश्यक है, इसको भी सदन में कई बार उठा चुके हैं।4-सरकार खण्ड-49 सिंचाई विभाग या पी०डब्लू०डी० नेशनल हाईवे टाण्डा से बॉदा नेशनल हाईवे है। इसमार्ग से महेशरगंज से नरहरपुर होते हुए ऊँचगांव तक नहर से ही सीधे लाकर वाराणसी-लखनऊ मार्ग को जोड़ देगा। मान्यवर, नितान्त आवश्यक है यह मेरी मांगे अति संवदेनशील हैं।5- मान्यवर, एक ज्वलंतशील मुद्दा है जो कई वर्षों से सदन में मांग कर रहा हूँ और सरकार गम्भीरता से नहीं ले रही है, गम्भीर विषय है सरकार की गाइड लाइन में है। गोमती नदी पर अशरफपुर में ब्लाक बल्दीराय में एक पुल सौ मीटर लगभग बन जायेगा तो एवं रायबरेली-अमेठी-सुल्तानपुर-अयोध्या-प्रतापगढ़ प्रयागराज व चित्रकूट तक के लोगों का आवागमन सुलभ हो जायेगा।6-मान्यवर, आपसे विशेष प्रार्थना है कि विशेष कर हमारे विधान सभा के विद्युत के जर्जर तार व पोल एवं ट्रांसफार्मर जनहित में एक टीम भेज कर सर्वे कराकर इस पर सरकार ध्यान देकर बदलने हेतु त्वरित कार्यवाही करे।7- मान्यवर, हमारे विधान सभा में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बहुत ही खराब है। विद्युत सब-स्टेशन पर अत्याधिक लोड होने के कारण 8 से 10 घण्टा बिजली ही मिल पाती है इस दौरान कम से कम 25-30 बार बिजली कटौती की जाती है। इसलिए मांग करते हैं कि त्वरित सरकार ध्यान देते हुए जो नये बिजलीघर हमारे यहां बनने हैं जिसमें ऊंचगांव, बहलोलपुर, एवं मनियारपुर व ऐंजर ग्राम सभाओं में जल्द से जल्द पावरहाउस बना करके जनता को विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाय।विजन 2047 के अखण्ड भारत बनाने कीडबल इंजन की सरकार से मांग करते हैं मा० संसदीय कार्य मंत्री मेरे अखण्ड भारत का हिस्सा जो हमारे भारत के पड़ोसी देशों के पास है जिसमें बांग्लादेश,पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान बर्मा (म्यामार) और चीन का मानसरोवर जो हमारे हिन्दू भाइयों का धार्मिक स्थल है एवं अफगानिस्तान भी हमारे भारत का हिस्सा है जिस पर संकल्प प्रस्ताव पारित करें।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!