सूरापुर/सुल्तानपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने और ऐतिहासिक मत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान के बाद कादीपुर, सुल्तानपुर निवासी छात्र नेता एवं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से शैलेन्द्र यादव ने मुलाकात किया और शैलेन्द्र के योगदान के लिए सम्मानित किया। इस सम्मान के बाद क्षेत्र के युवाओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।शैलेन्द्र यादव ने कहा कि छात्र राजनीति में युवाओं की भागीदारी और छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस सम्मान को अपने साथियों और समर्थकों के विश्वास का परिणाम बताया।सूरापुर की धरती से दिल्ली विश्वविद्यालय तक छात्र राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले शैलेन्द्र यादव का यह सम्मान स्थानीय युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।





