महिला IAS को दी ये बड़ी जिम्‍मेदारी, ट्रैक्‍टर से कुचलकर की गई थी IPS पति की हत्‍या

Delhi CM Rekha Gupta, IAS Madhu Rani Teotia: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक महिला आईएएस अधिकारी को अपना सचिव नियुक्‍त किया है, जिसके बाद ये आईएएस सुर्खियों में हैं. इस महिला अधिकारी की कहानी भी कम दिलचस्‍प नहीं है. डॉक्‍टर से आईएएस बनीं इस महिला अधिकारी ने आईपीएस से शादी की थी. आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये आईएएस अधिकारी?

Follow us on Google News

हाइलाइट्स

  • IAS मधु रानी तेवतिया बनीं दिल्ली CM की सचिव.
  • तेवतिया के IPS पति की हत्या खनन माफिया ने की थी.
  • तेवतिया ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया.

Delhi CM Rekha Gupta, IAS Madhu Rani Teotia: दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता ने जिस महिला अधिकारी को अपना सचिव बनाया है उनका नाम है मधु रानी तेवतिया. मधु रानी तेवतिया 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. supremo.nic.in वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के मुताबिक एक जुलाई 1987 को जन्‍मीं मधु रानी तेवतिया मूल रूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं. मधु रानी तेवतिया बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद मेडिकल में करियर बनाने का निर्णय लिया और उन्‍होंने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के नेहरू होम्‍योपैथिक मेडिकल कॉलेज (N.H.M.C.&.H,Delhi) से बीएचएमएस (B.H.M.S.)की पढ़ाई की. इसमें वह फर्स्‍ट डिविजन से पास हुईं. इसके अलावा उन्‍होंने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) से एग्‍जीक्‍यूटिव एमबीए (Executive MBA) किया है. साथ ही आईआईटी मद्रास से ही स्‍ट्रैटजिक लीडरशिप एंड पब्लिक पॉलिसी में भी डिग्री ली है.

UPSC Success Story of Madhu Rani Teotia: 2008 में हुआ यूपीएससी में सेलेक्‍शन
मधु रानी तेवतिया ने अपने ग्रेजुएशन के बाद से यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी की और वर्ष 2007 में उनका सेलेक्‍शन यूपीएससी में हो गया. उन्‍हें मध्‍य प्रदेश कैडर में 2008 बैच का आईएएस (IAS) नियुक्‍त किया गया. जिसके बाद वह मध्‍य प्रदेश में जबलपुर में एसडीएम रहीं, इसके बाद जौरा में रहीं. कुछ समय के लिए वह राजगढ जिला पंचायत की सीईओ के पद पर भी रहीं. बाद में वह ग्‍वालियर की कलेक्‍टर भी रहीं.

IPS Narendra Kumar Singh: आईपीएस से हुई थी शादी
आईएएस मधु रानी तेवतिया की शादी मध्‍य प्रदेश कैडर के आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह से हुई.वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में खनन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे थे. इस दौरान 8 मार्च 2012 को जब वह अवैध खनन रोकने के लिए गए थे. तभी खनन माफिया ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें बेरहमी से कुचल दिया. यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई. नरेंद्र कुमार की हत्या के पीछे खनन माफिया का हाथ था, लेकिन कुछ जांच रिपोर्टों में इसे एक दुर्घटना बताया गया. इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक को दस साल की सजा सुनाई गई.

IAS Madhu Rani Teotia: पति की मौत के बाद बदला कैडर
पति की दर्दनाक मौत ने आईएएस मधु रानी को अंदर तक झकझोर दिया. इसके बाद उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया. यह उनके लिए सबसे मुश्किल समय था, लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं खोई. उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि उन्हें मध्य प्रदेश से बाहर किसी अन्य कैडर में स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि वहां रहना उनके लिए भावनात्मक रूप से कठिन था. जनवरी 2013 में सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और उन्हें AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर में स्थानांतरित कर दिया गया.

IAS Madhu Rani Teotia Profile: कई विभागों में किया काम
आईएएस मधु रानी तेवतिया ने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया.दिल्‍ली आने के बाद उन्‍हें एजुकेशन डिपार्टमेंट में एडिशनल डायरेक्‍टर बनाया गया, फ‍िर वह सोशल जस्‍टिस एंड एम्‍पॉवरमेंट का मैनेजिंग डायरेक्‍टर नियुक्‍त किया गया. इसके अलावा वह कई अलग अगल विभागों में कार्यरत रहीं. उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)भी बनाया गया. अब, दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जो प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, उसमें मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!