एसकेडी एकेडमी के B.V.A. छात्र शुभम भारती लखनऊ विश्वविद्यालय के चांसलर ब्रॉन्ज मेडल के लिए चयनित

एसकेडी एकेडमी के B.V.A. छात्र शुभम भारती लखनऊ विश्वविद्यालय के चांसलर ब्रॉन्ज मेडल के लिए चयनित

Sri Krishna Dutt Academy लखनऊ के B.V.A. विभाग के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर आया है। विभाग के मेधावी छात्र शुभम भारती का चयन लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित चांसलर ब्रॉन्ज मेडल के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान B.V.A. परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। शुभम भारती को यह प्रतिष्ठित पदक लखनऊ विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा।
श्रीकृष्ण दत्त एकेडमी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत : मनीष सिंह
यह उपलब्धि शुभम भारती की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा, अनुशासित अध्ययन, निरंतर परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। उनकी इस सफलता ने न केवल महाविद्यालय बल्कि समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को गौरवान्वित किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर निदेशक मनीष सिंह ने शुभम भारती, उनके अभिभावकों एवं विभाग के समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण दत्त एकेडमी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।
Sri Krishna Dutt Academy के B.V.A. विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण : लोकेश वर्मा
B.V.A.विभागाध्यक्ष लोकेश वर्मा ने शुभम भारती को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल शुभम भारती की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि Sri Krishna Dutt Academy के B.V.A. विभाग की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि लगातार एक और वर्ष B.V.A. विभाग के विद्यार्थी को मेडल प्राप्त होना विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!