पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कदीम छैमार गिरोह का सरगना था।मथुरा पुलिस ने जिस एक लाख इनामी दुर्दांत अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया, उसके विरुद्ध 36 से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के मुक़दमे दर्ज थे। यूपी पुलिस का अपराधियों पर वज्र प्रहार जारी है। लगातार इनामी बदमाश को पुलिस ढूढ़-ढूढ़ कर मुठभेड़ में ढेर कर रही है।






