बालोतरा: अपहरण व दुष्कर्म करने वगैरा प्रकरण में 1 आरोपी पीराराम गिरफ्तार

थाना सिणधरी के प्रकरण में था वांछित। हरी शंकर आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के सुपरविजन में नीरज शर्मा आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सिणधरी में दर्ज महिला के अपहरण व दुष्कर्म करने वगैरा प्रकरण में वांछित आरोपी पीराराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 15.02.2025 को पीड़िता ने उपस्थित थाना होकर एक टाईपसुदा रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 04.01.2025 को रात्रि में जब वो घर में सो रही थी। तब तकरीबन 1 बजे पीराराम पुत्र शेराराम निवासी नेहरों की ढाणी व उसके साथी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आये व उसकी ढाणी में रात्रि में अनाधिकृत रूप से घुसे। अंदर घुसकर उसे चाकू का भय दिखाकर जबरन अपहरण कर उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

-रतन सिंह राजपुरोहित 

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!