सुल्तानपुर के शहर में पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को नष्ट कर दुश्मन के सभी मंसूबों को ध्वस्त करते हुए जो शौर्य दिखा रही है उस भारतीय सेना के अदम्य साहस , पराक्रम और सफलता के लिए भारत विकास परिषद,शाखा कुशभवनपुर द्वारा दिनांक दस मई को सायं चार बजे से चौक हनुमानगढ़ी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, आरती, वन्देमातरम , भारत माता जयघोष तत्पश्चात प्रसाद वितरण के बाद कार्यक का समापन हुआ ,कार्यकम में रविकांत अग्रहरि, आलोक कनोड़िया, प्रवीण अग्रवाल , दीपक अग्रवाल ,आदित्य अग्रहरि, सच्चिदानंद कसौधन माधव , अंकित अग्रहरि, प्रशांत टंडन, अमित बरनवाल, सुल्तानपुर शाखा से कमल सेठ, अभय शर्मा , अरुण आर्य, अशोक अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थि रहे।






