आज का दिन किसानों के लिए बहुत हीं खास रहा। पीएम मोदी ने आज भागलपुर की धरती से देश भर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त भेजी। इस किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार था।
भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत सिर्फ उन किसानों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में भेजा जाता है और इसी क्रम में आज यानी 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की गई जिसे पीएम मोदी ने जारी किया।
बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुँचे और किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 19वीं किस्त हस्तांतरित की।








