आगामी छमाही योजना को लेकर विहिप अखंड नगर की बैठक हुई संपन्न

जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड अखंड नगर में आगामी छमाही कार्य योजना को लेकर प्रमोद सिंह प्रखंड अध्यक्ष विहिप की अध्यक्षता में पज्जू पहाड़पुर के श्रीराम जानकी मंदिर में संपन्न हुई अतिथियों द्वारा बैठक की शुरुआत श्रीरामजानकी मंदिर में दीप प्रज्वलन करने के उपरांत प्रखंड मंत्री शत्रुघ्न तिवारी द्वारा आचार्य पद्धति व अतिथियों के परिचय से शुरू हुई सर्वप्रथम अतिथि संतोष पांडेय जिला उपाध्यक्ष द्वारा संगठन में एक जुट रहकर संगठन को प्रखंड खंड के विस्तार को लेकर वृहद चर्चा की। वक्ता प्रशांत यादव सह जिला संयोजक बजरंग दल ने कार्ययोजना को लेकर बताया कि आगामी छमाही कार्यक्रम को लेकर केंद्र की बैठक के बाद प्रांत की बैठक प्रांत की बैठक के बाद जिला उसके बाद प्रखंड की बैठक आयोजित होती है उन्होंने बताया कि तीस मार्च से छः मार्च तक रामोत्सव का कार्यक्रम समिति आधारित होना है जिसमें यात्रा व हनुमान चालीसा का पाठ सुंदर कांड या भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण के साथ होना है उसके बाद बारह तेरह चौदह अप्रैल को मातृशक्ति प्रशिक्षण जो विंध्याचल विभाग के चुनार जिले में होना सुनियोजित हुआ है,इसके उपरांत छः मई को सीता नवमी कार्यक्रम , मई महीने में ही दुर्गावाहिनी ,बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, जून माह में परिषद शिक्षा वर्ग के बारे में विचार से बताकर योजना बनाई विशिष्ट अवधि विकास जी जिला संगठन मंत्री द्वारा इन सभी योजनाओं का सफल बनाने की बात कही गई अंत में प्रमोद सिंह प्रखंड अध्यक्ष द्वारा बैठक समापन की घोषणा की गई बैठक में मुख्य रूप से श्री सीताराम दास महाराज , राममूर्ति विश्वकर्मा जिला समरसता प्रमुख ,अखिलेश जयसवाल प्रखंड उपाध्यक्ष,राजपति,देवानंद पांडेय,रवि प्रकाश अग्रहरि , राकेश कुमार सिंह,कालीचरण , आसनारायण शुक्ल,अवधेश दुबे,शैलेन्द्र सिंह,राजेश यादव प्रखंड संयोजक बजरंग दल,अर्पित,निखिल,मनीष, अरनव,कुशाग्र, रामजीत,अखिलेश तिवारी, ईस नारायण तिवारी,जवाहिर,मातृशक्ति प्रमुख, आशा देवी ,प्रखंड खंड उपखंड सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!