सूरापुर।लखनऊ बलिया राजमार्ग पर जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित सूरापुर बाजार में चौक पर लगा लोक निर्माण विभाग का दिशा सूचक बोर्ड की अंदर से दो पाइप टूट गई है। जिससे बोर्ड आगे की तरफ लटक गया है। बाजार के लोगों ने बताया कि बाजार में बंदरों की संख्या अधिक होने से बंदर उस पर चढ़ कर कूदते हैं। जिससे बोर्ड कभी भी गिर सकता है। और बड़ी घटना हो सकती है।बाजार में चौक पर भीड़ अधिक होने और आए दिन चौक पर जाम लगने से जान माल को नुकसान भी हो सकता है।






