‘ये दक्षिणी राज्यों की अहमियत खत्म करने की कोशिश’, परिसीमन विवाद में कूदे एक्टर विजय दलपति

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन इस मुद्दे पर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ हमलावर हैं। अब फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय दलपति ने भी परिसीमन के मुद्दे पर सीएम का समर्थन किया है। 

tamil nadu tvk chief vijay said delimitation is attempt to destroy political importance of southern states

दलपति विजय – फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर जारी विवाद में अब फिल्म अभिनेता और तमिल वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय दलपति भी कूद गए हैं। विजय दलपति ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बयान जारी किया है। इस बयान में विजय ने लिखा है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है तो ये दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक अहमियत कम करने की कोशिश होगी। 

विजय दलपति ने तमिलनाडु सीएम के सुर में मिलाया सुर
गौरतलब है कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन इस मुद्दे पर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ हमलावर हैं। अब फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय दलपति ने भी परिसीमन के मुद्दे पर सीएम का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि ‘अगर केंद्र सरकार मनमाने तरीके से संसदीय सीटों का परिसीमन करती है तो इसे दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक अहमियत कम करने के तौर पर देखा जाएगा। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अहम मुद्दे पर हम सभी एक हैं और इससे ये भी पता चलेगा कि कौन तमिलनाडु के कल्याण के साथ है और कौन तमिलनाडु के खिलाफ।’

सीएम स्टालिन लगातार कर रहे परिसीमन का विरोध
गौरतलब है कि साल 2026 से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होनी है। अगर परिसीमन जनसंख्या के आधार पर हुआ तो इससे दक्षिण के राज्यों में लोकसभा सीटें घट सकती हैं और उत्तरी राज्यों में सीटें बढ़ सकती हैं। इसका दक्षिण के राज्य विरोध कर रहे हैं। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद तमिलनाडु सीएम लगातार इसे लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। तमिलनाडु सीएम ने अपने एक बयान में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए दक्षिणी राज्यों को सजा दी जा रही है। स्टालिन ने इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही। स्टालिन ने इस मुद्दे पर सभी पार्टियों की बैठक भी बुलाई है। अपने एक बयान में स्टालिन ने लोगों से जल्द से जल्द बच्चे पैदा करने की अपील की ताकि राज्य की जनसंख्या बढ़ सके। 

Related Posts

पहलगाम हमले का 1 साल: बैसरन घाटी की वो खूनी दोपहर और आज का खौफनाक मंजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पहलगाम की वादियों में आज भी वह खौफनाक मंजर नासूर बनकर चुभ रहा है। आज ठीक एक साल हो गया है जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में गोलियों…

13 साल का दर्द, कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जानिए हरीश राणा की ‘इच्छा मृत्यु’ की विस्तृत कहानी

जिंदगी और मौत के बीच 13 साल लंबा संघर्ष आखिरकार अब एक शांत अंत की ओर बढ़ रहा है। गाजियाबाद के हरीश राणा, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!