संभल सीओ अनुज चौधरी के 52 जुमे और एक होली वाले बयान पर एक कार्यक्रम में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, “होली के अवसर पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए. जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है और होली साल में एक बार आती है. यही कहा गया है और प्यार से समझाया गया है.पुलिस अधिकारी ने भी यह बात समझाई, ठीक है वह पुलिस अधिकारी पहलवान रहा है, अर्जुन अवॉर्डी रहा है, पूर्व ओलिंपियन है, पहलवान है तो पहलवान की तरह ही बोलेगा लेकिन सच है जो लोगों को स्वीकार करना चाहिए.”








