दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम को लेकर गृह मंत्री शाह के घर जारी बैठक 

दिल्ली: 27 साल बाद दिल्ली में बहुमत मिलने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठकों का दौर जारी। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है। कहा जा रहा है कि इसमें दिल्ली सरकार के गठन पर चर्चा होगी। इसके साथ ही शाम को बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ होगी बैठक।

आगे अब इस बात पर चर्चा चल रही कि दिल्ली सीएम पद की दौड़ में कौन-कौन से नेता हैं शामिल। बीजेपी आलाकमान किस नेता पर भरोसा दिखाएगा तो आपको बता दें कि कुछ ऐसे नाम सामने आ रहे जिन पर बीजेपी आलाकमान भरोसा दिखाएगा और उन्हें दिल्ली की जनता की सेवा करने का भी मौका देगा।

इन पांच नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही 

भाजपा ने अभी तक किसी को अपना चेहरा घोषित नहीं किया है। संभावित दावेदारों में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के साथ सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और आशीष सूद के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा, अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, कैलाश गहलोत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की।

पूर्वांचलियों के नाम पर भी अटकलें लगाई जा रही 

इस वर्ष बिहार में चुनाव है और दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में पूर्वांचलियों को लेकर खूब राजनीति की गई। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के साथ ही चुनाव के बाद के अपने भाषण में पूर्वांचलियों का उल्लेख किया। इससे किसी पूर्वांचली को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 70 सदस्यीय विधानसभा में 10 प्रतिशत को मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है। मुख्यमंत्री सहित सात मंत्री होते हैं।

दिल्ली के सीएम के दावेदार

  • प्रवेश वर्मा: पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। केजरीवाल को हराने के कारण उनकी दावेदारी मजबूत है। वे दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर दिल्ली ग्रामीण के साथ ही राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाटों को भी संदेश दिया जा सकता है।
  • सतीश उपाध्याय: मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सतीश उपाध्याय दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहने के अलावा वे नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी हैं। वे मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं।
  • विजेंद्र गुप्ता: दिल्ली विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता 2015 और 2020 में रोहिणी से विधायक चुने गए थे, जब आप की लहर थी। पार्टी ने उन्हें 2015 में नेता प्रतिपक्ष भी बनाया था। उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी वैश्य समुदाय में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है।
  • रेखा गुप्ता: शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश भाजपा की पूर्व महासचिव होने के अलावा वह वर्तमान में नगर निगम पार्षद हैं।
  • आशीष सूद: जनकपुरी से जीतने वाले आशीष सूद दिल्ली में पार्टी का पंजाबी चेहरा हैं। वह प्रदेश भाजपा में महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्तमान में गोवा और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी हैं।

जल्द हीं नाम को लेकर होगी घोषणा 

विधानसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कह है कि अगले 10 दिनों में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। लेकिन कई नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला उससे पहले ही हो जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ ही किसी को उपमुख्यमंत्री का भी पद सौंपा जा सकता है।

Related Posts

पहलगाम हमले का 1 साल: बैसरन घाटी की वो खूनी दोपहर और आज का खौफनाक मंजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पहलगाम की वादियों में आज भी वह खौफनाक मंजर नासूर बनकर चुभ रहा है। आज ठीक एक साल हो गया है जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में गोलियों…

13 साल का दर्द, कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जानिए हरीश राणा की ‘इच्छा मृत्यु’ की विस्तृत कहानी

जिंदगी और मौत के बीच 13 साल लंबा संघर्ष आखिरकार अब एक शांत अंत की ओर बढ़ रहा है। गाजियाबाद के हरीश राणा, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!