समाजसेवा हमारा लक्ष्य के उद्देश्य के तहत श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान डीह अशरफाबाद सूरापुर के द्वारा जरूरतमंदों में भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्य किया गया। संस्था के अध्यक्ष उमेश चंद्र अग्रहरि ने बताया की संस्था ऐसे कई प्रकार के सामाजिक कार्यों में लगी रहती है। इस कंबल वितरण समारोह के आयोजन में संस्था के पदाधिकारी प्रवेश चंद्र अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, रोहित अग्रहरि,निखिल राज अग्रहरि, अनुज अग्रहरि आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।नववर्ष के उपलक्ष्य में किए गए इस सामाजिक कार्य की क्षेत्र की जनता के बीच में चर्चा का विषय बना रहा। इस कार्यक्रम में उमेश चंद्र तिवारी(प्रति.ब्लाक प्रमुख सुईथा कला), वी.के. अग्रहरि (व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरापुर),अमरनाथ अग्रहरि(BDC तौकलपुर नगरा),अजीत प्रजापति(भाजपा जिला अध्यक्ष जौनपुर) विशिष्ठ अथिति के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालन में मुख्य वक्ता विनोद प्रजापति(जिला महासचिव AAP जौनपुर),संचालक दयाराम गौतम,रोशनलाल का विशेष योगदान रहा।इस कार्यक्रम में संतोष अग्रहरि,रविन्द्र वर्मा, कमल पाण्डेय,घनश्याम अग्रहरि,मुस्ताक अहमद,रियाज अहमद,आलोक,रोहित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।






