उत्तर प्रदेश: वाराणसी से सामने आई एक दिल दहलाने देने वाली दरिंदगी की घटना। जहाँ 7 दिनों तक 23 लोगों ने मिलकर एक युवती से किया गैंगरेप। पीड़िता को आरोपियों ने नशा कराया और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि इस घटना की शुरुआत 29 मार्च 2025 को हुई थी जब पीड़िता अपनी दोस्त रिया के घर से लौट रही थी। तभी उसे राज विश्वकर्मा नाम का युवक मिला, राज ने पीड़िता को लंका के एक कैफे ले गया और वहाँ रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम का लड़का अपने दोस्त के साथ पीड़िता को बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में गलत हरकत की फिर 31 मार्च को आयुष अपने 5 दोस्त सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ पीड़िता को कन्टिनेंटल कैफे ले गया। वहाँ नशा कराकर सभी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसके बाद अलग-अलग दिन साजिद, इमरान, जैब, अमन, राज खान, दानिश, सोहेल, शोएब और अन्य आरोपियों ने युवती को होटल, कैफे, गोदाम, छत, कमरे और सुनसान जगहों पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। किसी तरह 4 अप्रैल को पीड़िता घर पहुँची और अपनी माँ को पूरी कहानी बताई।








