(सुलतानपुर)…बीते मंगलवार को पौराणिक कालिनेम वध स्थल, विजेथुआ महावीर धाम स्थित मकरी कुंड सरोवर में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। आजमगढ़ के आलमपुर अंबारी निवासी 22 वर्षीय प्रिंस विश्वकर्मा की स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई थी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि…इतनी बड़ी घटना के बाद भी शासन-प्रशासन की तरफ से कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।👉 आज भी सरोवर में श्रद्धालु बेखौफ गहरे पानी की ओर जाते दिखे👉 बीच में लगे पोल तक पहुंचकर उस पर चढ़कर कूदते नजर आए लोग👉 न कोई रोक-टोक, न बैरिकेडिंग, न चेतावनी के पर्याप्त इंतजाम सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे?क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों की मांग:सरोवर के खतरनाक हिस्सों में तत्काल बैरिकेडिंग होसुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएचेतावनी बोर्ड और निगरानी की पुख्ता व्यवस्था होअपील-श्रद्धालु स्वयं भी सतर्क रहें, गहरे पानी में जाने से बचें..। विजेथुआ धाम दर्शनीय स्थल है इसे पिकनिक स्पॉट न बनाए…






