किसी भी व्यक्ति को सामाजिक आधार पर उपयोगी बनाती है और समाज में रहकर उसे बेहतर बनाने के लिए कुशलतापूर्वक योगदान करने में उनकी मदद करती है। एक शिक्षित व्यक्ति समाज के साथ-साथ राष्ट्र के लिए भी एक संपत्ति है। इसे इस तरह से भी कहा जा सकता है कि शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की उपलब्धि और विकास की सीढ़ी है। विद्यार्थियों को सच्ची लगन और अर्जुन की तरह निशाना बनाकर ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समय का सदुपयोग कर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है जिसकी परिकल्पना करना मुश्किल है, अगर आप सही वक़्त पर समय का सदुपयोग नहीं करेंगे तो यह तय माना जाएगा कि आप खुद को धोखा दे रहे हैँ। शिक्षा प्रकृति का अनमोल उपहार है इसे सच्चे मन से हासिल कर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत कर सकते हैँ।उक्त बातें निर्मला देवी शिक्षण संस्थान खालिसपुर गोपालपुर में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह तथा पंडित राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना में चयनित अभ्यर्थियों को चेक वितरित करते हुए मुख्य अतिथि सत्या माइक्रो कैपिटल के सीएमडी डॉ. रत्नेश तिवारी ने कही। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक राम विनय सिंह ने किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. तिवारी ने विद्यालय की सम्मान सहित उत्तीर्ण प्रिया यादव, अदिति सिंह,अमृता मौर्य ,सिमरन गौतम, रैना निगम,रिंकला बिंद , वर्षा गौतम, परी अग्रहरि, प्रिया यादव, आर्या पांडेय, प्राची पांडेय,आंशी सिंह तनु दुबे, शीतल कुमारी, कोमल बिंद को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा,राहुल पाण्डेय, रितेश दूबे,कल्लू पाण्डेय, सूर्य नारायण पाण्डेय,राज नारायण पाण्डेय, ईशनारायण पाण्डेय, राम शब्द पाण्डेय, संतोष पाण्डेय,अरविन्द पाण्डेय,अक्षय यादव सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित जन मौजूद रहे।प्रबंधक कृष्ण कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं आभार जताया।






