एस.के.डी. एकेडमी के छात्रों ने AIR 4, 7 एवं 8 हासिल कर रचा कीर्तिमान

लखनऊ: एस.के.डी. एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी.परीक्षाओं का परिणाम 100% रहा। आई.एस.सी. परीक्षा में सुहानी साख्या ने 98.25% अंकों के साथ All India 7वां स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया| निष्कर्ष त्रिपाठी ने 98% अंकों के साथ All India 8वां स्थान प्राप्त किया।
आई.सी.एस.ई. परीक्षा में सूर्यांश अवस्थी ने 99.20% अंकों के साथ All India 4 चौथा स्थान प्राप्त किया। दीपांजलि दीक्षित ने 97.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन होनहार छात्रों को जुलाई माह में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता-पिता, प्रधानाचार्या, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। छात्रों ने शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए नोट्स, असाइनमेंट्स, टेस्ट सीरीज़ आदि को अपनी सफलता में अत्यंत सहायक बताया।
एस.के.डी. ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन — अध्यक्ष श्री एस.के.डी. सिंह, निदेशक श्री मनीष सिंह, उप-निदेशिका श्रीमती निशा सिंह, सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) श्रीमती कुसुम बत्रा एवं प्रधानाचार्या सुश्री अंजू सिंह — सभी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एस.के.डी. एकेडमी के छात्रों ने AIR 4, 7 एवं 8 हासिल कर रचा कीर्तिमान

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!