गुजरात कैबिनेट का विस्तार, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, 19 नए चेहरों को मौका

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का बड़ा फेरबदल किया, जिसमें 19 नए चेहरों को शामिल किया गया और गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को प्रमोशन देकर राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया गया। सांघवी सूरत की मजूरा सीट से विधायक हैं और जैन समुदाय से आते हैं। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री समेत मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 26 हो गई है, जबकि गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस विस्तार को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री, 3 स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्य मंत्री शामिल हैं, जबकि मुख्यमंत्री भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों पर विशेष ध्यान, रिवाबा जडेजा और अर्जुन मोढवाडिया को मिली जगहमंत्रिमंडल के गठन में बीजेपी ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा है। नए मंत्रिमंडल में 7 पाटीदार, 8 ओबीसी, 3 एससी और 4 एसटी मंत्री शामिल हैं, जिससे सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। पाटीदार समुदाय से कौशिक वेकरिया, प्रफुल पानसेरिया, कांती अमृतिया, ऋषिकेश पटेल, जीतूभाई वाघाणी और कमलेश पटेल को जगह मिली है। महिला प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया गया है, जिसमें रिवाबा जडेजा, दर्शना वाघेला और मनीषा वकील को मंत्री बनाया गया है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा की मंत्रिमंडल में एंट्री एक सरप्राइज कदम रहा है। इसके अलावा, पूर्व कांग्रेस नेता और पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व में सौराष्ट्र-कच्छ से 9 मंत्री, दक्षिण गुजरात से 6 मंत्री और मध्य गुजरात से 7 मंत्री शामिल हैं। मंत्रिमंडल में 6 पुराने चेहरों को रिपीट किया गया है, जिनमें ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया जैसे नाम शामिल हैं, जबकि हर्ष सांघवी और प्रफुल्ल पानसेरिया को प्रमोशन मिला है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!