डीएसटी बालोतरा द्वारा अवैध बजरी खनन के खिलाफ कारवाई 

अवैध बजरी से भरा एक वाहन डम्पर जब्त, प्रकरण दर्ज, अभियुक्त नरेन्द्र गिरफ्तार। हरी शंकर आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम एवं बजरी माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी-निर्देशानुसार गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के निकट सुपरविजन में ईमरानखां प्रभारी डीएसटी बालोतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी से भरा 01 डम्पर जब्त कर अभियुक्त नरेन्द्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्रवाई पुलिसः- डीएसटी बालोतरा व थाना पचपदरा की पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन डंपर नंबर आरजे 39 जीए 3700 अवैध बजरी से भरा हुआ को जब्त कर चालक नरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 61/2025 धारा 303(2) बीएनएस. व धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट में पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया। बजरी भरवाने वाले कैलाश भाट को नामजद कर तलाश शुरू की गई।

गिरफ्तार मुलजिमः- नरेन्द्र कुमार पुत्र दुर्गाराम जाति जाट उम्र 30 साल पैशा चालक निवासी चम्पाबेरी पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा।

पुलिस टीमः- ईमरानखां उनि. प्रभारी डीएसटी बालोतरा, उदयसिंह कानि. डीएसटी बालोतरा, धन्नाराम कानि. डीएसटी बालोतरा, धर्मेन्द्रसिंह कानि. डीएसटी बालोतरा, नगाराम कानि. डीएसटी बालोतरा, मुकेश कुमार कानि. डीएसटी बालोतरा।

-रतनसिंह राजपुरोहित

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!