दिल्ली के SAU में महाशिवरात्रि के दौरान SFI ने ABVP पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोप 

राजधानी दिल्ली में महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई।दिल्ली के साउथ एशियन यूनिवर्सिटी SAU में महाशिवरात्रि के मौके पर तब बवाल मच गया जब मेस में बुधवार को नॉनवेज परोसा गया। इसे लेकर बुधवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच हुई झड़प। दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

SFI ने की करवाई की माँग  

SFI का कहना है कि ABVP के सदस्यों ने महाशिवरात्रि पर मांसाहार भोजन न परोसने की उनकी मांग नहीं मानी। इसके बाद ABVP ने यूनिवर्सिटी के मेस में छात्रों पर हमला किया। SFI का आरोप है कि ABVP के लोगों ने मांसाहार परोसे जाने पर छात्र-छात्राओं और भोजनालय कर्मियों के साथ भी मारपीट की। SFI ने SAU प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

110 छात्रों ने व्रत के भोजन की मांग की थी: ABVP

एबीवीपी ने कहा, महाशिवरात्रि के अवसर पर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में छात्रों ने उपवास रखा था। अपनी धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए इन छात्रों ने मेस प्रशासन से पहले ही अनुरोध किया था कि इस खास दिन पर उनके लिए सात्विक भोजन की व्यवस्था की जाए। मेस प्रभारी से इस मामले पर चर्चा करने के बाद करीब 110 छात्रों ने उपवास के भोजन की मांग की। इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय ने दो मेस हॉल में से एक में सात्विक भोजन की व्यवस्था की ताकि छात्र अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोजन कर सकें।

वामपंथी जानबूझकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का हुआ प्रयास। जब मेस में सात्विक भोजन परोसा जा रहा था तो एसएफआई से जुड़े लोगों ने जबरन नॉनवेज भोजन परोसने का प्रयास किया। जब उपवास कर रहे छात्रों ने शांतिपूर्वक विरोध किया तो इन असामाजिक तत्वों ने न केवल उनकी दलीलों को नजरअंदाज किया बल्कि उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आए।

खान-पान को नहीं थोप सकते: SFI

इस घटना पर SFI ने बताया कि एसएफआई दिल्ली ने एबीवीपी के गुंडों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने यूनिवर्सिटी मेस में SAU के छात्रों पर हमला किया। ABVP ने यूनिवर्सिटी मेस में SAU के छात्रों पर इसलिए हमला किया क्योंकि वे ABVP की इस क्रूर और अलोकतांत्रिक माँग का पालन नहीं कर रहे थे कि महा शिवरात्रि के कारण यूनिवर्सिटी मेस में कोई नॉनवेज नहीं परोसा जाना चाहिए। यूनिवर्सिटी मेस सभी छात्रों के लिए एक आम जगह है और किसी एक समुदाय की खान-पान की आदतों को बड़े छात्र समुदाय पर थोपना अलोकतांत्रिक और अधर्मनिरपेक्ष है।

दोनों ने एक दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप

दूसरी तरफ, ABVP ने SFI के आरोपों को झूठा बताया है। ABVP का दावा है कि SFI के सदस्यों ने उपवास रखने वाले छात्रों के लिए मेस में बने अलग स्थान पर जबरन मांसाहार परोसने की कोशिश की। ABVP का कहना है कि यह धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है और धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

छात्रों ने की जाँच की मांग 

यह घटना SAU में तनाव का माहौल बना सकती है। दोनों छात्र संगठनों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। इस बार महाशिवरात्रि पर दोनों संगठनों ने मांसाहार का मुद्दा बना दिया है। इस घटना से छात्रों में डर और आक्रोश है। कई छात्रों ने इस घटना की निंदा की है। वे चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करे। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए। देखना होगा कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। इस घटना से SAU के माहौल पर क्या असर पड़ेगा ये देखने वाली बात होगी।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!