सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न

जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के संत तुलसीदास पी.जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों एवं महाविद्यालय सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ हरेंद्र सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम उपस्थित हुए। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित नियमों पर विस्तार से चर्चा की और साथ ही छात्र/छात्राओं को अनुशासित होकर अपने कार्यों को संपादित करते हुए जीवन को सफल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सौरभ त्रिपाठी ने छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नयन सिंह ने छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में आते व जाते समय विभिन्न प्रकार की सावधानियों को कई बिन्दुओं के माध्यम से बताते हुए इसे अमल में लाने पर जोर दिया। इसके साथ उन्होंने आगत अतिथियों के प्रति आभार भी प्रकट किया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमाधिकारी प्रतीक कुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी संजय सिंह, डॉ शनि कुमार शुक्ल, आरजू मिश्रा के अलावा डॉ समीर कुमार पांडेय, डॉ विजय नारायण तिवारी, डॉ विनोद कुमार त्रिपाठी, डॉ वंदना मिश्रा, अंजू मिश्रा आदि के साथ ही भारी संख्या में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

विपुल पाण्डेय

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!