अंकुरण फाउंडेशन ने एक बार फिर निभाया पुत्र धर्म किया लावारिश शव का दाह संस्कार

सुल्तानपुर की सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध संस्था अंकुरण फाउंडेशन के द्वारा आज 57 वें लावारिश शव का दाह संस्कार हिन्दू रीति रिवाज के साथ हथियानाला पर किया गया । अंकुरण परिवार के पास आज लंभुआ थाने से सूचना आई कि एक 50 वर्ष का व्यक्ति जिसकी रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना में मृत्यु तीन दिन पहले हो गई थी । प्रशासन के द्वारा कोशिश करने के बावजूद मृतक के परिवार वालों का पता नही चल पाया । 2 दिन बाद आज उनका पोस्टमार्टम हुआ । इतनी जानकारी मिलने पर अंकुरण परिवार के सदस्यों ने उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली । आज सायं 6 बजे हथियानाला पर हिन्दू रीति-रिवाज के पश्चात मृतक का दाह संस्कार किया गया । पूर्व की भांति मृतक को मुखाग्नि संस्था के मोहम्मद आरिफ खान एवं डॉ आशुतोष श्रीवास्तव ने दी । अंकुरण परिवार की तरफ से बजरंग विक्रम सिंह (राइडर) , सत्यम मिश्रा , रवि अग्रहरि उपस्थित होकर मृतक की आत्मा हेतु शांति प्रार्थना की । संस्था के साथियों से बात करने पर पता चला कि अंकुरण फाउंडेशन द्वारा समाज में इसी तरह के बहुत से सामाजिक कार्य होते रहते है जिनमे रक्तदान,कपड़ा बैंक सेवा, आदि है; इसके पहले भी संस्था ने लावारिश शव के दाह संस्कार के इस क्रम में 56 शवों का दाह संस्कार किया हुआ है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!