Two Days National Conference एवं 1st Annual Meet का सफल समापन

लखनऊ: वृंदावन स्थित Sri Krishna Dutt Academy (Autonomous College) में आयोजित दो दिवसीय National Conference on “Recent Trends in Animal and Allied Sciences” तथा 1st Annual Meet का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन Indian Zoological Welfare Society, Lucknow के सहयोग से किया गया।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान Keynote Lecture डॉ. Pramod Kumar Prasad (DST-ANRF) द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि Plenary Lectures प्रो. Pramod Gautam (AIIMS, New Delhi) एवं डॉ. Amit Trivedi (Mizoram University) द्वारा दिए गए। विभिन्न Technical Sessions में Animal and Allied Sciences के नवीनतम शोध, नवाचार एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 1st Annual Meet में प्रतिभागियों एवं संस्थान से जुड़े सदस्यों ने आपसी संवाद के माध्यम से अनुभव साझा किए तथा भविष्य में शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया।

समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध सहयोग और संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Two Days National Conference एवं 1st Annual Meet का सफल समापन

Related Posts

एसकेडी एकेडमी ने कायम रखी परंपरा, कक्षा 12 में फिर मिला लखनऊ टॉपर

एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है तथा शैक्षिक उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया…

ईरान युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर, 13 दिन में 23 लाख करोड़ का नुकसान

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर दिखाई देने लगा है। यूनाइटेड स्टेट, इसराइल और ईरान के बीच युद्ध में बढ़ते तनाव ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!