पाली: रोहट कंटेनर ने रोडवेज बस को पीछे से मारी टक्कर। हादसे में रोडवेज बस में सवार 12 यात्री हुए घायल। घायलों को रोडवेज बस से ही अस्पताल लाया गया। रोहट CHC हादसे की सूचना पर रोहट थाना पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर रोहट थाने में रखवाया। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दी गई छुट्टी। गनीमत रही की बड़ा हादसा टला। रोडवेज बस उदयपुर से जा रही थी बीकानेर, रोहट थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर झाला पेट्रोल पम्प के निकट हुआ था हादसा।
-रतनसिंह राजपुरोहित






