भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सूरापुर बाजार की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कादीपुर को ज्ञापन सौंपा

सूरापुर बाजार में जलभराव, नाली की सफाई एवं जर्जर पीडब्लूडी की लगी होर्डिंग बोर्ड जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कादीपुर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि एवं तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के अगुवाई में सूरापुर बाजार के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि एवं महामंत्री राकेश मौर्य के साथ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह तहसील महामंत्री विजय गिरी कादीपुर नगर के पारसनाथ अग्रहरि और सूरापुर बाजार के कई व्यापारी एवं पदाधिकारी ने एसडीम कादीपुर विनीत कुमार को कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन में दिया जो निम्नलिखित है!1=ग्राम पंचायत तवक्कलपुर नगरा स्थित सूरापुर बाजार में चौक पर स्थित लगा पीडब्ल्यूडी का बोर्ड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जो कभी भी अप्रिय घटना को संकेत कर रहा है इसको अभिलंब ठीक कराया जाए

2=सूरापुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर जल का भराव है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है इसको पीडब्ल्यूडी के द्वारा तत्काल ठीक कराया जाए

3=बिजेथुआ रोड जाने वाली अमायरा ब्यूटी पार्लर की तरफ जाने वाली गली में जल भरा हुआ है सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए

4=कादीपुर रोड पर चांद तारा वाली गली में नालिया जल भराव के कारण वहां दुर्गंध आ रही है जिससे बीमारी होने का संभावना बढ़ रहा है

5= सुरापुर बाजार की सभी रोड की सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रशासन से सूरापुर मार्केट की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है। ज्ञापन के उपरांत उप जिलाधिकारी कादीपुर विनीत कुमार ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन दिया ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि महामंत्री राकेश कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता विधिक सलाहकार जय कृष्णा पांडेय सचिव राजेश अग्रहरि सलाहकार लालजी गुप्ता मीडिया प्रभारी कान्हा बरनवाल सहित दर्जनों व्यापारी नेता उपस्थित रहे!

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!