सम्मानित हुए ग्राम प्रधान मुस्तफाबाद सरैया


सुल्तानपुर: आज जनपद मुख्यालय सुल्तानपुर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में जनपद के उन ग्राम प्रधानों को विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने ग्राम सभाओं में शासन की मंशा के अनुरूप विशिष्ट कार्य किया। इसमें सुल्तानपुर ग्राम सभा के प्रधान मोहम्मद शादाब भी सम्मानित हुए। इस सम्मान समारोह में विधान परिषद के सदस्य के अतरिक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, प्रमुख कुड़वार, एवं अन्य अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान मोहम्मद शादाब की इस उपलब्धि पर कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया के ही निवासी डॉ आर एन पाण्डेय एडवोकेट, परवेज़ अख्तर, दिवाकर पाण्डेय त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, मोहम्मद साहिल मोहम्मद अफजल आदि गणमान्य जनों ने प्रसन्नता जाहिर की।

-सत्यम गुप्ता

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!