पौराणिक धाम कालिनेमि वध स्थली विजेथुआ महावीर धाम में आषाढ़ मास के प्रथम मंगलवार कृष्ण पक्ष षष्ठी को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही

पौराणिक धाम कालिनेमि वध स्थली विजेथुआ महावीर धाम में आषाढ़ मास के प्रथम मंगलवार कृष्ण पक्ष षष्ठी को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही।परदेश में रहकर जीविकोपार्जन करने वाले बताते हैं कि बच्चों की छुट्टियां खत्म हो रही हैं। हनुमान जी का दर्शन पूजन कर हम लोग सुस्थान को प्रस्थान करते हैं। दर्शनार्थियों की भीड़ के कारण पाकेट मार,चैन स्नैचर व मोबाइल चोर भी सक्रिय हो जाते हैं।भीड़ का फायदा उठाकर उच्चके दर्शनार्थियों के पाकेट से रुपए व मोबाइल सहित चैन स्नैचिंग करने में सफल हो जाते हैं।शनिवार को दर्शन पूजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चैन स्नैचर ने जनपद जौनपुर के जलालपुर व सिंगरामऊ से दर्शन पूजन करने आई दो महिलाओं के गले से सोने के चैन की स्नैचिंग कर ली थी। दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है। लेकिन श्रद्धालुगण दूरदराज के होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराते जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नही लग पाता।लोगों का मानना है कि विजेथुआ महावीर धाम में होने वाली इस तरह की घटनाओं से धाम की छवि खराब हो रही है। जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।वहीं पूर्व प्रधान राजेश अग्रहरि सुड्डू ने आरोप लगाया कि इस धाम में चोरी की घटनाएं सुनियोजित रुप से कराई जाती हैं। जिसमें स्थानीय लोग शामिल हैं।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!