सुल्तानपुर | सूरापुर मे श्रावण मास के पहले सोमवार को भवानीपुर के प्रसिद्ध पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।विशेष बात यह है कि यह पर द्वादस ज्योतिर्लिंग भी है और लोगों में इसकी लोकप्रियता और आस्था लगातार बढ़ रही है।भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।






