आज शनिवार 22 फ़रवरी पादरू ईटवाया से महाकुंभ प्रयागराज के लिए तीर्थ यात्रीयों की बस को रवाना किया गया। पादरू ईटवाया से महाकुंभ प्रयागराज के लिए तीर्थ यात्रीयों की बस को महामंडलेश्वर निर्मल दास महाराज, सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, प्रेमसिंह पादरू, सरपंच प्रतिनिधि जबरसिंह पादरू, पंचायत समिति सदस्य महीराम बिश्नोई, आशु सिंह राजपुरोहित सोहनलाल खिलेरी, जबरसिंह राजपुरोहित, हिर सिंह मीठौड़ा, मोहनसिंह जी गुड़ानाल दुर्ग सिंह, एम.वी राजपुरोहित, हस्तीमल ईटवाया सांवलजी सुथार पुखराज मिस्त्री, श्रवण भाई बेनीवाल, पारस भाई धतरवाल आदि ने हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय हों जिसकी शुभकामनाएँ महाराज और सभी साथियों द्वारा दी गई।
-रतनसिंह राजपुरोहित






