पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल। जिससे ओपीडी सेवाएं ठप हुई और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 4 महीनों से उन्हें स्टाइपेंड नहीं मिला है जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
नाराज जूनियर डॉक्टर है प्रशासन से नाराज़
प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि, “हम इंटर्न स्टूडेंट्स हैं, हमारी पढ़ाई लंबी चलती है और स्टाइपेंड पर हमारी निर्भरता होती है। लेकिन 4 महीने से हमें कोई भुगतान नहीं मिला है। कई बार अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजा गया लेकिन अब तक इसमें कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार हमें मजबूर होकर हड़ताल करना पड़ रहा है”।
जब तक समाधान नहीं तब तक जारी रहेगा प्रदर्शन
हड़ताल में शामिल छात्रों ने कहा, “समय पर स्टाइपेंड नहीं मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। घर से बार-बार पैसे मांगना अच्छा नहीं लगता। अगर स्टाइपेंड समय पर मिले तो हम अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकते हैं। जब तक समाधान नहीं होगा प्रदर्शन जारी रहेगा”।
मरीजों का है बुरा हाल
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से पूरी तरह ठप हो चुकी ओपीडी। दूर-दराज से इलाज के लिए आए भटक रहे मरीजों का हो चुका है बुरा हाल। वहीं अस्पताल प्रशासन अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम है। पीएमसीएच प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी हुआ लेकिन सूत्रों के मुताबिक, “स्टाइपेंड जारी करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा”।






