उद्योग व्यापार मंडल सूरापुर के अध्यक्ष बीके अग्रहरी की अध्यक्षता मे रविवार शाम 7 बजे यह बैठक आयोजित की गयी | व्यापार मंडल अध्यक्ष बीके अग्रहरि ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश गौतम को मांग पत्र सौंपा जाएगा | उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिजली व्यवस्था और जाम की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सूरापुर के व्यापारी अपनी दुकान बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे | बैठक में शीलेश बरनवाल, राकेश मौर्या, कृष्णा चौरसिया,आशुतोष सोनी, संजय बरनवाल,अमित जायसवाल, पवन सोनी, ध्रुव सोनी, सुनील चौरसिया,शिवपूजन मोर्य,अमरनाथ अग्रहरि और श्रवण बरनवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे |






