गांधी-शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम, वृद्धजनों को वितरित किए फल

सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन (SHBSF) द्वारा शुक्रवार को वृद्धाश्रम आनंद भवन, तुराबखानी, अमहट, पयागीपुर के निकट सुल्तानपुर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से वृद्धजनों को फल वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम सहाय दुबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में धार्मिक अनुष्ठान विभाग के सहायक निदेशक श्री नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संस्था प्रबंधन समिति बोर्ड के अध्यक्ष एवं CMD श्री विनोद कुमार उपाध्याय की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनके साथ समय बिताया। फल वितरण के माध्यम से वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और सेवा का संदेश दिया गया।इसी अवसर पर संस्था के मीडिया निदेशक श्री प्रशांत कुमार यादव का जन्मदिन भी वृद्धजनों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक श्री अमित कुमार अग्रहरि, व्यवस्थापक श्री रामचंद्र मौर्य एवं श्री परमात्मा दीन गुप्ता, सहायक व्यवस्थापक श्री मनोज कुमार उपाध्याय, वित्त व्यवस्थापक श्री मनीराम निषाद सहित संस्था के विभिन्न विभागों के निदेशक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री राम प्यारे मिश्रा, श्री चरनजीत सिंह, श्री राहुल कुमार तिवारी (संपादक), श्री अच्छेलाल नाविक, श्री रामजी शुक्ला, श्री धीरेन्द्र कुमार शर्मा, श्री चंदन तिवारी (पत्रकार), श्री राजेंद्र प्रसाद यादव (अधिवक्ता), श्री ऋषभ कुमार एवं श्री राकेश कुमार समेत अनेक सेवादाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।संस्था के CMD श्री विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा वृद्धजनों की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वृद्ध सेवा मानवता के साथ-साथ ईश्वर की सच्ची सेवा के समान है।कार्यक्रम का समापन वृद्धजनों के सम्मान, सेवा और सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!