पुलिस ने नवापुरा कृषि कुए और जेतु गौशाला से विधुत केबल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरचंदराम कलबी निवासी जुंजाणी को किया गिरफ्तार। आरोपी ने नवापुरा के खेत से करीब 40 हजार की 100 फीट और जेतु गौशाला से 150 फीट विद्युत केबल की थी चोरी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी से चोरी की गई केबल के सम्बंध में अनुसंधान और कड़ी पूछताछ जारी।
-रतनसिंह राजपुरोहित






