देव दीपावली पर विजेथुआ धाम मेँ विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न

देव दीपावली के शुभ अवसर पर विजेथुआ धाम में सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन समाजसेवी विवेक तिवारी द्वारा आयोजित किया गया।कैबिनेट मंत्री सँजय निषाद के पुत्र राष्ट्रीय एकता निषाद परिषद के अध्यक्ष अमित निषाद ने पूजन कर मकरीकुँड मेँ महा आरती का शुभारंभ किया। इस अवसर प्रमुख डा. श्रवण मिश्र व समाजसेवी विपिन तिवारी ने अतिथि सत्यपथ फाउंडेशन के सँरक्षक विवेक तिवारी व अमित निषाद का माल्यार्पण कर अँगवस्त्र प्रदान किया। साँस्कृतिक कार्यक्रम में धर्मेन्द्र पाँडेय, वन्दना, अर्चना ने भक्ति गीत गाकर तो वही पीके अवधी ग्रुप व बलराम पाँडेय ने कमेडी के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर जगदम्बा उपाध्याय, राम सजीवन निषाद, राजा चौधरी, राम विनय सिंह, अरविंद पाँडेय, शुभम तिवारी, मदन तिवारी, अनुराग सिंह, सिकंदर विश्वकर्मा रमेश तिवारी, कमलेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!