जेरण जुंजाणी के बीच फॉर्च्यूनर रुकवार लूटपाट, 5 आरोपी गिरफ्तार

भीनमाल। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को रोककर लूटपाट और मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 अप्रैल की रात 2:30 से 3 बजे के बीच की है। सीआई रामेश्वर लाल भाटी ने बताया कि सरथला निवासी दूदाराम देवासी पुत्र सालूराम देवासी निवासी वियो का गोलिया से फॉर्च्यूनर कार लेकर घर लौट रहे थे। जेरण और जुंजाणी के बीच एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को रोका। स्कॉर्पियो से उतरे 5-6 लोगों ने लाठियों से दुदाराम देवासी की पिटाई की।आरोपियों ने उनसे सोने की चार अंगूठियां, एक लॉकेट, पांच तोले की सोने की चेन और 20,000 रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने 11 मई को सेवड़ी से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में बरकत खान (22), रहमान खान (25), अल्ताफ खान (22), नवाब खान (32) और इल्यास खान (20) शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!