एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड NEET एवं JEE कोचिंग की नई शाखा का आशियाना में उद्घाटन

एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड NEET एवं JEE कोचिंग की नई शाखा का आशियाना में उद्घाटन

लखनऊ: एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड NEET एवं JEE कोचिंग की नई शाखा का उद्घाटन 26 मई को लोकबंधु चौराहा, आशियाना, लखनऊ के निकट किया गया। SKD ग्रुप के चेयरमैन श्री एस.के.डी. सिंह एवं SKD ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्री मनीष सिंह ने फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर श्री एस.के.डी. सिंह ने कहा कि संस्थान NEET एवं JEE अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं श्री मनीष सिंह ने बताया कि नई शाखा आशियाना एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षकों एवं बेहतर अध्ययन वातावरण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करेगी।


Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!