संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल नगर पंचायत कादीपुर में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूम धाम से हुआ संपन्न

जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के नगर पंचायत कादीपुर में संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल कादीपुर में 77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर श्रीमती सुषमा प्रधानाचार्या जी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया मौके पर उपस्थित विद्यालय के संचालन कर रहे है प्रशांत यादव ने बताया कि संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता और जनकल्याण के अटूट संकल्प के साथ आइए हम सब मिलकर एक विकसित, सशक्त और न्यायसंगत भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें। लोकतंत्र हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी सबसे बड़ी शक्ति है अतिथि के रूप में आए संतोष पांडेय जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि आज मुझे गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां खड़े होकर बोलने में गर्व महसूस हो रहा है। जब-जब तिरंगा लहराता है तो हमें अपनी आजादी पर गर्व होता है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवसर भी कुछ ऐसा ही होता है। 1950 में जब भारत का संविधान लागू हुआ तो आज ही की वो तारीख थी जिसे हम गणतंत दिवस के रूप में मनाते है इसके उपरांत बच्चो ने देश भक्ति भाषण के साथ साथ देश भक्ति गीत प्रस्तुति की अंत में विशिष्ट अतिथि प्रदीप सोनी जी द्वारा बच्चो के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार स्वरूप पुस्तक और पेन भेट की और बच्चो को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ नीलम मोदनवाल सहित आदि सहित गार्जियन एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे ।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!