एयर इंडिया का एक विमान (Boeing 787 Dreamliner) के ब्लैकबॉक्स की शुरुआती रिपोर्ट आ गयी है। क्या हुआ उड़ान भरने के सिर्फ 30 सेकंड बाद, अचानक दोनों इंजन बंद हो गए।इससे विमान की रफ्तार और ऊँचाई बहुत तेज़ी से गिर गई, और वो ज़मीन पर क्रैश हो गया। इंजन क्यों बंद हुए?विमान के दोनों “फ्यूल कटऑफ स्विच” (यानि ईंधन बंद करने वाले बटन) किसी ने दबा दिए।ये बटन सामान्य उड़ान में नहीं दबाए जाते, सिर्फ ज़रूरत पर या ज़मीन पर इस्तेमाल होते हैं।पायलटों की बातचीत रिकॉर्ड हुई, जिसमें एक पायलट ने दूसरे से पूछा –”तुमने बंद किया?”,जवाब आया – “मैंने नहीं किया!”इसका मतलब ये हो सकता है कि स्विच गलती से दब गए या कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई, लेकिन रिपोर्ट में ये साफ नहीं हुआ कि किसने दबाया और क्यों? क्या पायलटों ने बचाने की कोशिश की? हां, जैसे ही इंजन बंद हुए, पायलटों ने Mayday कॉल (आपातकालीन संदेश) भेजा। दोनों इंजन दोबारा कुछ सेकंड के लिए शुरू भी हुए, लेकिन इतनी देर हो चुकी थी कि विमान को उड़ान में वापस लाना संभव नहीं रहा। हादसे की जाँच में क्या पता चला? इंजन बंद करने वाले बटन दब गए – जानबूझकर या गलती से, अभी साफ नहीं। तकनीकी खराबी का कोई मजबूत सबूत नहीं मिला।








