मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया पर इनाम घोषित,2 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी, 23 मुकदमे दर्ज…

फरार शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया के ऊपर गुरुवार को इनाम की धनराशि ढाईगुना बढ़ाते हुए ढाई लाख डीजीपी कार्यालय से घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार शार्प शूटर जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का निवासी है। शार्प शूटर के ऊपर मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 23 मुकदमे दर्ज हैं। वह पांच साल से अधिक समय से फरार चल रहा है। जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अनुज कन्नौजिया पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी और शार्प शूटर है। वह पांच साल से अधिक से पुलिस टीम को चकमा देकर फरार गाजीपुर में गंभीर धाराओं में 23 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि अनुज कन्नौजिया के ऊपर एक लाख रुपए इनाम की धनराशि थी। अब गुरुवार को डीजीपी कार्यालय से इनाम की धनराशि बढ़ाकर ढाई लाख रुपए कर दी गई है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!