सांचौर: निर्दयी बनी नगर परिषद, 6 जिंदा पिल्लों को 7 फीट गढ्ढे में दफनाया। लोगों की शिकायत पर 22 घण्टे बाद खोदकर निकाला तो जिंदा निकले पिल्ले। पास के लोगों ने मना किया, लेकिन नगर परिषद द्वारा आए जेसीबी चालक ने मना करने के बावजूद जबरदस्ती 6 पिल्लों को दफनाया। जीव प्रेमियों ने नगर परिषद और प्रशासन पर दबाव बनाया जिसके बाद पिल्लों को बाहर निकाला तो वो जिंदा निकले।
-रतनसिंह राजपुरोहित






