लम्भुआ बाजार में चल रहे नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत गुरुवार को दुर्गा पूजा पंडाल में पारंपरिक दुखदुरिया कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाये शामिल हुयी और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दुखदुरिया कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्यता और पूर्ण धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ।पूरे कार्यक्रम के दौरान माँ दुर्गा के भजनों की गूंज और श्रद्धालुओं की सहभागिता से पंडाल का माहौल और भी दिव्य हो गया।






