बावतरा में हुआ पटवार भवन का लोकार्पण

राजस्थान: सायला उपखंड के बावतरा में भामाशाह परिवार द्वारा नव निर्मित पटवार भवन का लोकार्पण किया गया। भामाशाह शंकरलाल राजपुरोहित ने बताया कि यह पटवार भवन स्व मोरो देवी व स्व लादाजी बुजड़ कि पुण्य स्मृति में बनाया गया है जिसका 11 मई को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग जालौर  मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच पारस मल राजपुरोहित ने की। विशिष्ट अतिथि के तोर पर भाजपा जालौर जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, SDM सुरभान बिश्नोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, BDO गौरव बिश्नोई और सायला मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि जोगेश्वर ने सबसे पहले भामाशाह शंकरलाल राजपुरोहित को बधाई दी और कहा कि यह जो पटवार भवन बनकर गांव को सौंपा है इससे गांव वालों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। वही लोगो को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और इसी तरह हमेशा गांव में सहयोग करने की बात कही। अंत में भाजपा मंडल महामंत्री डायालाल राजपुरोहित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान  भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह सिराणा खेतलावास, सरपंच हाजाराम चौधरी, उदय सिंह दादाल, भीम सिंह धवेशा, मांगीलाल राजपुरोहित, सुरेश वैष्णव छगनलाल, जांगिड़ पारस, मल राजपुरोहित, पृथ्वीराज सिंह मंगलाराम, देवासी ताराचंद, राजगुरु सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। 

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!