उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अस्पताल में मचा हड़कंप। अस्पताल में भर्ती कई मरीज जिनके फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुँची दमकल की कई गाड़ियाँ और आग बुझाने का प्रयास जारी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी और फिलहाल ज्यादातर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर पहुँची 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग की लपटें काफी बड़ी और भीषण हैं, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।








