लंदन। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं और लंदन में उन्होंने एक कार्यक्रम में ऐसी बात बोल दी है जिससे पाकिस्तान को मिर्ची जरूर लग सकती है।विदेश मंत्री से बुधवार को लंदन के एक स्वतंत्र नीति संस्थान चैथम हाउस में कश्मीर मुद्दे पर सवाल पूछा तो डॉ. एस।जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को खाली करने से कश्मीर मुद्दा पूरी तरह से हल हो जाएगा।








