सांचौर: भारतमाला रोड पर अनियंत्रित कैम्पर गाडी ने RTO के गार्ड को कुचला। RTO के गार्ड की मौके पर ही मौत, शव को सरकारी मोर्चरी में रखवाया गया, चालक और वाहन पुलिस ने लिया कब्जे में। हादसे में भाकचंद (60) पुत्र रामचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
सांचौर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह कच्छवाह ने बताया की ये घटना उस वक्त हुई जब RTO की टीम गुजरात बॉर्डर की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच रही थी। जहाँ सांचौर की तरफ से आ रही बोलेरो कैम्पर बेकाबू होकर डिवाइडर पर पलटी। इस दौरान डिवाइडर पर खड़े संविदा कर्मी गार्ड भाकचंद गाड़ी की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को सांचौर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद हीं शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक करावड़ी का रहने वाला था। परिजनों की रिपोर्ट के बाद हीं पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
-रतनसिंह राजपुरोहित






