नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नतीजों से एक दिन पूर्व मचा सियासी हड़कंप। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं संजय सिंह के घर ACB (एंटी करपश्म ब्यूरो) की टीम पहुँची। मामला 15 करोड़ के ऑफर का है।
आपको बता दें, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो यानी भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो से अरविंद केजरीवाल के आरोपों की जाँच करने ACB की टीम केजरीवाल के आवास पहुँची थी लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए अंदर नहीं जाने दिया गया। कई घंटों तक चले ड्रामे के बाद ACB की टीम को आखिरकार बगैर पूछताछ किए ही वापस लौटना पड़ा। बगैर पूछताछ के लौटने के बाद अब ACB की टीम ने अरविंद केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजा है।
अब जाँच की कमान संभाल चुकी
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में वोटों की गिनती से पहले बीजेपी ‘आप’ के विधायकों को भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही। आप के इस आरोप की शिकायत भाजपा ने की थी, इसके बाद एलजी ने जाँच की सिफारिश की। अब ACB जाँच की कमान संभाल चुकी है।
केजरीवाल के वकील ने बताया
केजरीवाल से पूछताछ के लिए ACB की टीम के
पहुँचने पर केजरीवाल के वकील ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ACB की टीम के पास अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने से संबंधित कोई कागजात नहीं है और बगैर किसी पेपर के ये अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने आए हैं। हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं कि ACB के अधिकारी आखिर किसके आदेश पर यहाँ पहुँचे हैं और अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए उनके पास क्या कागजात हैं। बैगर किसी कागजात के आप किसी के घर में ऐसे ही नहीं घुस सकते हैं।
ACB कार्रवाई करने की बजाय ड्रामा क्यों कर रही?
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि 16 से ज़्यादा लोगों को तोड़ने की कोशिश की गई है। हमने एक फ़ोन नंबर का खुलासा किया है। ACB दफ़्तर में शिकायत दर्ज कराने हम जा रहे हैं। ACB कार्रवाई करने की बजाय ड्रामा क्यों कर रही है? जाँच के दौरान सारी बातें सामने आ जाएंगी जो नंबर ज़ारी किया है, मैं BJP के दलालों से कहना चाहता हूँ कि उस एक पर तो एक्शन लेकर दिखाए।
ACB ने नोटिस जारी किया
अरविंद केजरीवाल से बगैर पूछताछ किए लौटने के बाद ACB ने उन्हें एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अरविंद केजरीवाल से जाँच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। ACB के इस नोटिस पर आम आदमी पार्टी की लीगल सेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आम आदमी पार्टी के लीगल सेल ने कहा है कि जो नोटिस दिया गया है हम फिलहाल उसे स्टडी कर रहे हैं। इस नोटिस में कुछ भी नहीं है। स्टांप भी नहीं लगा हुआ है, यहाँ आने के बाद इसे ड्राफ्ट करवाया गया, इस नोटिस में अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का हवाला भी दिया गया है। लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने कहा कि हम जाँच में पूरा सहयोग करेंगे।
बीजेपी ने इस मामले में एलजी से शिकायत की थी
आपको बता दें कि चुनावी नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी भी हमले के लिए तैयार दिख रही है। बीजेपी ने इस मामले में एलजी से शिकायत की थी, जिसके बाद ही एलजी ने इस मामले की जाँच की जिम्मेदारी ACB को सौंप दी। जाँच के आदेश के बाद ACB की टीम केजरीवाल के आवास पहुँच गई थी लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया।






