विजेथुआ महावीर धाम में आयोजित अनवरत 159 वें मंगलवार को हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक पाठ के बाद मकरीकुण्ड सरोवर पर महाआरती कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने काशी की तर्ज पर महाआरती देख भाव विभोर होकर हर हर गंगे व संकटमोचन कृपा निधान का जयघोष किया।सनातन सेना प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह बजरंग के नेतृत्व में आयोजित महाआरती व हनुमान चालीसा हनुमानाष्टक पाठ कार्यक्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा गायक पंकज पांडेय के भजन अंजनी के लाल,मेरा छोटा सा ए काम से हुआ।सत्यम सिंह ने मंगलमूर्ति मारुति नंदन व संदीप मोदनवाल ने हे दुख भंजन मारुति नंदन आदि भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंह बजरंग ने बताया कि मकरी कुण्ड सरोवर पर 51 दीपों की महाआरती अनवरत प्रत्येक मंगलवार को होती रहेगी।कार्यक्रम में पहुंचे पत्नी सहित डीआईजी अमेठी राजेन्द्र प्रसाद पांडेय का संयोजक राहुल सिंह ने माल्यार्पण कर हनुमान जी का तैलीय चित्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह,गौरव सिंह,टिंकू मोदनवाल,उत्कर्ष मिश्रा,अमर बहादुर सिंह,प्रांशु मिश्रा,अरविन्द यादव, ओमप्रकाश,पियूष मोदनवाल के अतिरिक्त काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






